राजस्थान डेस्क- राजस्थान के अजमेर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, बड़ी वारदात सामने आई है। अजमेर में 19 साल की एक युवती से गैंगरेप करके उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। युवती के शव को अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया है। यहां मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। गैंगरेप के बाद युवती के हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के मुताबिक, गैंगरेप के बाद हत्या की शिकार हुई युवती अजमेर से सटे पाली जिले की रहने बताई जा रही है। युवती की सोशल मीडिया के माध्यम से युवक से दोस्ती हुई थी। मंगलवार को दिन में आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ युवती को लेकर पीसांगन थाना इलाके में आया था। बाद में शाम को अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की से गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शव को फेंककर फरार हो गये। पुलिस को रात को घटना की जानकारी मिली।
Read More Stories:
माहौल तनावपूर्ण होता
पुलिस ने फिलहाल इस पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है। वह कुछ भी बोलने के लिये तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले पर कुछ आधिकारिक बयान दिया जाएगा। लेकिन सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या कैसे की गई अभी इसका पूरा खुलासा नहीं हो पाया है। रावणा राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। समाज के लोगों का कहना है की, जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती अस्पताल से शव नही उठाया जाएगा। माहौल ज्यादा तनावपूर्ण होता जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
