हरियाणा डेस्क- हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के समय में हुए दंगों को याद किया और पार्टी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, कश्मीरी पंडितों, 1984 के दंगे और देश के विभाजन के लिए कांग्रेस पूरी तरह से दोषी है। मंत्री अनिल विज ने कहा कि, अपने ही देश में कश्मीरी पंडितों को विस्थापित होना पड़ा, धर्म के आधार पर देश को बांटा गया लाखों लोगों की जान गई, लोग दंगों की भेंट चढ़ गए, इस सबके के लिए कांग्रेस की कार्यप्रणाली ही दोषी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
मंत्री अनिल विज ने किया पलटवार
अनिल विज ने तो ये तक कह दिया कि, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की मृत्यु ,लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु आज तक रहस्य बनी हुई है। इतना ही नहीं अभी और भी बहुत से रहस्य हैं जो जनता के सामने आए ही नहीं है। दरअसल, कांग्रेस के नेताओं के द्वारा लगातार भाजपा पर बयानबाजी की जा रही है। तो वहीं मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के ही काले इतिहास के कारनामों को याद दिला दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
