Monday , 27 July 2026

‘मां ने मुझे 4 लाख में हरियाणा के शख्स के हाथों बेच दिया’, UP की युवती ने पुलिस में की शिकायत

हरियाणा से भागकर गोरखपुर पहुंची युवती ने मां और उसकी सहेली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस कार्यालय पहुंचकर बुधवार को उसने जनसुनवाई कर रहे एसपी मंदिर सुरक्षा को बताया कि शादी के नाम पर मां और उसकी सहेली ने उसे चार लाख रुपये में बेच दिया है। वहां ले जाकर युवक ने मारपीट शुरू कर दी और गलत काम करने का दबाव बनाने लगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


आरोप लगाया है कि उसकी मां ने हरियाणा के व्यक्ति से चार लाख रुपये लिए और 23 नवंबर को उसके घर पर आयोजित एक विवाह समारोह में उसकी शादी उससे कर दी।वहां जाने पर पता चला कि उसे बेचा गया है। मारपीट होने पर उसने मां से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पायी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि जनसुनवाई अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।


मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने भी थानेदार से कहा है कि सभी पहलुओं की पड़ताल कर लें। चिलुआताल पुलिस स्टेशन के प्रभारी संजय मिश्रा ने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है। युवती की दो बड़ी बहनों की भी शादी हरियाणा में हुई है। उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोपों को खारिज कर दिया है। 15 दिन पहले कैंट क्षेत्र में पकड़ा गया था मामला: बेतियाहाता चौराहे पर 22 नवंबर को कार सवार युवती के शोर मचाने पर राहगीरों ने चार लोगों को पकड़ा था। सभी बरेली के रहने वाले थे।


युवती ने कैंट थाना पुलिस को बताया था कि कार सवार अपहरण करके ले जा रहे हैं। वह भटहट में सहेली से मिलने गई थी जिसने घर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा दिया था। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ की तो पता चला कि शादी के नाम पर उनके साथ ठगी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर गुलरिहा थाना पुलिस ने बरेली के युवकों को शादी के बहाने बुलाकर 64 हजार रुपये ठगने वाले आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दो को जेल भेजा। अन्य आरोपितों की पुलिस अभी तलाश कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *