बॉलीवुड डेस्क- ट्रोलरस आए दिन किसी न किसी बात को लेकर बॉलीवुड के सितारों को ट्रोल करते रहते हैं। और ऐसा ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हुआ है। हाल ही में महानायक, रणवीर सिंह के साथ एक पान मसाले के विज्ञापन में नजर आए हैं। इससे पहले शाहरूख खान, अजय देवगन की भी पान मसाले का एड करते हुए नजर आए थे, अमिताभ को इस एड को करने के लिए खूब ट्रोल किया गया। इसे लेकर हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने अमिताभ से सवाल किया कि आखिर उन्होंने पान मसाले का एड क्यों किया? ऐसा करने से उनमें और टटपूंजियों में फर्क नहीं रह जाएगा। इस सवाल को बिग बी ने नजरअंदाज ना करते हुए इसका जवाब दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बॉलीवुड के महानायक का करारा जवाब
हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने अमिताभ से सवाल किया कि आखिर उन्होंने पान मसाले का एड क्यों किया? ऐसा करने से उनमें और टटपूंजियों में फर्क नहीं रह जाएगा। इस सवाल को बिग बी ने नजरअंदाज नहीं किया बल्कि उन्हें इसका जवाब दिया। बिग बी ने जवाब में कहा, ‘मान्यवर, क्षमा प्रार्थी हूं, किसी भी व्यापार में यदि किसी का भला हो रहा है, तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं। हां, यदि व्यवसाय हो तो हमें भी अपने व्यवसाय के बारे में सोचना पड़ता है। अब आपको ये लग रहा है कि मुझे ये नहीं करना चाहिए था लेकिन हां, मुझे भी ये करने में धनराशि मिलती है।
Read More Stories:
सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ
आगे उन्होंने लिखा, हमारे उद्योग में जो बहुत से लोग काम कर रहे हैं, जो कर्मचारी हैं उन्हें भी रोजगार मिलता है और धन भी। और मान्यवर, तूतपूंजियों आपके मुंह से शोभा नहीं देता और ना ही हमारे उद्योग के कलाकारों को शोभित करता है। आदर समेत नमस्कार करता हूं। महानायक अमिताभ बच्चन का ये करारा लेकिन विनम्र जवाब सुनकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफें हो रही हैं। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो अक्सर ही यहां अपने विचार और अपने काम की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
