Saturday , 12 September 2026
PANCHKULA

मानसूनी बारिश ने बजाई ख*तरे की घंटी, पंचकूला में धारा 144 लागू

मॉनसून देश के कई राज्यों में प्रवेश कर गया है। मैदानी इलाकों के साथ- साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है। जिससे नदियां उफान पर आ गई हैं। नदियों में अचानक जल स्तर के बढ़ जाने से आसपास के लोगों के लिए खतरा भी बढ़ गया है। बढ़ते खतरे को देख पंचकूला जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि यदि कोई भी इसका उल्लंघन करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा तो वहीं, नदियों के दोनों ओर 20 मीटर का एरिया लोगों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इस वजह से लिया फैसला
दरअसल, हरियाणा में इन दिनों मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है। इस दौरान नदियों का जल स्तर काफी अधिक हो गया है। पंचकूला प्रशासन को जानकारी मिल रही थी कि बच्चे और व्यस्क नदियों के में मछली या अन्य कारणों से प्रवेश कर रहे हैं। तेज बहाव के कारण लोगों के लिए खतरे की संभावनाएं ज्यादा हो रही हैं। इसके साथ ही स्थानीय पशु पालक भी नदियों की तरफ चारे की तलाश में जा रहे हैं। इन कारणों को देखते हुए पंचकूला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *