Monday , 27 July 2026

हरियाणा की 6500 पंचायतों में खुलेगी व्यायामशाला, हर जिले में रखें जाएंगे योग कोच

हरियाणा के लोगों को योग के प्रति जागरूक करने की दिशा में सूबे की मनोहर सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। योग एवं आयुष सहायक शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के हर जिले में योग कोचों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर की करीब 6500 पंचायतों में योग व्यायामशाला खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


सीएम मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान में 882 योग व्यायामशाला खोली जा चुकी है और धीरे- धीरे ग्रामीण स्तर पर और व्यायामशाला खोली जाएगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि योग सहायक, योग कोऑर्डिनेटर के साथ- साथ हर जिले में योग कोच भी लगाए जाएंगे। योग सहायकों की जिम्मेदारी तय करने के लिए योग कोच और जिला स्तर पर रिव्यू कराया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में 3 बेस्ट योग सहायकों को इनाम दिया जाएगा. कम नंबर मिलने वाले योग सहायकों को योग कोच के पास 3 महीने की ट्रेनिंग लेनी होगी ताकि वह अपने प्रदर्शन में सुधार ला सकें। सीएम ने कहा कि योग के साथ-साथ सरकार वैलनेस सेंटर पर भी सरकार ध्यान दे रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *