Friday , 11 September 2026

प्रशासन ने शहर में पटाखों की दुकाने लगाने के दिए आदेश

लुधियाना : दिवाली के त्यौहार को देखते हुए माननीय कोर्ट के आदेशानुसार लुधियाना के डीसी प्रदीप कुमार अग्रवाल व डीसीपी अश्विनी कपूर की अध्यक्षता में सभी पटाखा व्यापारियों के टोकन डलवाकर सर्व सहमति के साथ ड्रा निकाले गए। जिसमें जालंधर बाईपास दाना मंडी में 13, दुगरी रोड के चार व हमव हमबड़ा रोड के चार और चंडीगढ़ रोड के चार स्टॉल निकाले गए हैं, जिन्हें व्यापारियों की ओर से सौंपते हुए अपने अपने नामांकन दाखिल किए गए और सभी फॉर्मेलिटीज पूरी करते हुए कल से पटाखे की दुकानें लगाने के आदेश दिए गए हैं।
डीसी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में पहले के मुकाबले 20% स्टॉल लगाने के आदेश दिए गए थे।  जिसके कोर्ट के आदेशानुसार अनुसार आज ड्रा निकाले गए हैं और सभी को कानून की गाइडेंस के मुताबिक जगह वह स्टॉल नंबर अलॉट किए गए हैं ताकि किसी को किसी प्रकार की दिक्कत या परेशानी ना हो सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *