Friday , 11 September 2026

दहेज के लालची लोगों ने उठाया खौफनाक कदम, महिला पर केरोसिन डालकर किया आग के हवाले

मध्यप्रदेश डेस्क- मध्यप्रदेश, राजगढ़ के कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम पीलूखेड़ो से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई, जहां पर, दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने 21 वर्षीय महिला को जान से मारने की नीयत से केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका भोपाल अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मंगलवार को फरियादिया की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित प्रकरण दर्ज किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

कई धाराओं के तहत मामला दर्ज
थानाप्रभारी के अनुसार, ग्राम पीलूखेड़ी निवासी 21 वर्षीय शहनाज बी ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, विरोध करने पर बीती रात केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का भोपाल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने प्रकरण में पति नौसाद खां पुत्र घूडेखां, ननद समीन बी और समा बी के खिलाफ धारा 498ए, 307, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *