उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के बदायूं से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना का खुलासा हुआ। बता दें, बदायूं में गन्ने के खेत में ले जाकर 5 साल की मासूम बच्ची के साथ 12 साल के नाबालिग ने हैवानियत कर डाली। रात को बच्ची की हालत खराब होने पर परिजनों ने उससे पूछा, तो मासूम ने रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। आरोपी को बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
नाबालिग ने मासूम के साथ दुष्कर्म
एसपी ग्रामीण ने बताया कि, यहां के रहने वाले एक व्यक्ति की 5 साल की बेटी रविवार को घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान गांव का रहने वाला 12 वर्षीय नाबालिग मासूम को गन्ना खिलाने के बहाने खेत में ले गया। आरोपी नाबालिग ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी न्यायालय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह बरेली भेजा गया। उन्होंने बताया कि, आरोपी का DNA सैंपल भी प्रिजर्व किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
