Sunday , 13 September 2026
विजय रूपाणी के निधन पर हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने जताया शोक

विजय रूपाणी के निधन पर हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने जताया शोक

गांधीनगर, 19 जून – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के आकस्मिक निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को गांधीनगर पहुंचे और स्व. रूपाणी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रूपाणी परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “विजय रूपाणी जी का राजनीतिक जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के लिए जाना जाता है। वे हमेशा जनता के हितों के लिए समर्पित रहे। उनका निधन न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।”

उन्होंने बताया कि वे विजय रूपाणी से निरंतर संपर्क में रहते थे और उनके साथ मधुर संबंध थे। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह भारी दुख सहन करने की शक्ति दें।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को भी “बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण” बताया। उन्होंने इस दुखद घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के लिए भी संवेदना व्यक्त की।

हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक भी मुख्यमंत्री सैनी के साथ इस दुखद अवसर पर मौजूद रहे। विजय रूपाणी के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में गहरा शोक व्याप्त है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *