Saturday , 25 July 2026

CDS बिपिन रावत के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रद्द किया अपने महाराष्ट्र का दौरा

नेशनल डेस्क-  महाराष्ट्र के चार दिन के दौरे पर गए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बड़ा फैसला लेते अपने दौरे को बीच में ही रद्द कर दिया है और कल तक दिल्ली वापस आने का फैसला लिया हैं। बताया जा रहा है कि ये फैसला देश के सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन को देखते हुए लिया गया है, क्योंकि बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सभी 11 जवानों के शव दिल्ली पहुंचेंगे। ऐसे में संभव है कि, राष्ट्रपति अंतिम संस्कार में उपस्थित हो।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुन्नूर हादसे पर किया गहरा दुख प्रकट
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को मुंबई में नए दरबार हॉल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खुद इस कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की है। हालांकि उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया है। भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है, “माननीय राष्ट्रपति और हमारी इच्छा है कि इस कार्यक्रम को टाल दिया जाए। यह अवसर भविष्य में फिर से आएगा।” इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी कोश्यारी के साथ थे।

Read More Stories:

भगत सिंह कोश्यारी ने कुन्नूर हादसे पर भी गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है, “तमिलनाडु में सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। मैं सीडीएस श्री बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी और सेना के सभी जवानों के कुशल रहने की कामना करता हूं।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *