मध्यप्रदेश डेस्क- मध्यप्रदेश के राजगढ़ के कुरावर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर, एक 17 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे के कुंदे से रस्सी बांधकर खुदकुशी कर ली। वहीं पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। थानाप्रभारी के अनुसार, बीती रात ग्राम लसुड़ल्या रामनाथ स्थित प्रियंका कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय पायल पुत्री रमेश प्रजापति ने कमरे में पंखे के कुंदे से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। किशोरी ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने मृतिका के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
