Ajit Doval on Operation Sindoor: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) ने ‘Operation Sindoor’ को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस सैन्य कार्रवाई में भारत को “एक खरोंच तक नहीं” आई। उन्होंने विदेशी मीडिया को चुनौती देते हुए कहा, “अगर भारत को कोई नुकसान हुआ हो, तो एक भी तस्वीर दिखाइए।” वहीं, पाकिस्तान के 13 एयरबेस तबाह होने की सैटेलाइट तस्वीरें पूरी दुनिया देख चुकी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डोभाल ने बताया कि Operation Sindoor महज 23 मिनट का था, जिसमें 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। ये ठिकाने पाकिस्तान और पीओके में स्थित थे और भारत ने पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से यह कार्रवाई अंजाम दी। उन्होंने कहा कि “टेक्नोलॉजी और युद्ध का रिश्ता बहुत गहरा है, और इस ऑपरेशन में हमने उसका सटीक इस्तेमाल किया।”
Operation Sindoor, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें भारतीय जवान शहीद हुए थे। इसके बाद 7 मई की रात भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान की ओर से जवाबी हमले की कोशिश नाकाम कर दी गई और चार दिनों तक चले टकराव के बाद 10 मई को सीजफायर समझौता हुआ।
डोभाल के इस बयान से भारत की कूटनीतिक और सैन्य रणनीति की दृढ़ता एक बार फिर सामने आई है, और देशभर में Operation Sindoor पर गर्व और समर्थन की लहर दौड़ गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
