नेशनल डेस्क: केरल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग बच्ची ने YouTube वीडियो देखकर घर पर ही खुद की डिलीवरी की। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना केरल के मलप्पुरम जिले की है। बच्चे को जन्म देने के बाद लड़की ने बच्चे सहित खुद को कमरे में बंद कर लिया। लड़की की मां को दिखाई नहीं देता है। तीन दिनों तक उसे पता ही नहीं चला कि उसकी बेटी के डिलीवरी हुई है और उसी घर में एक नवजात बच्ची है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डिलीवरी के बाद बच्ची को संक्रमण हो गया था
डिलीवरी के बाद तीन दिनों तक घर के अंदर रहने की वजह से 17 साल की लड़की को संक्रमण हो गया था। इस दौरान मां को पता चला कि उसकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इसके बाद उसे तुरन्त हॉस्पिटल ले गई। जहां दोनों का इलाज किया गया। फिलहाल दोनों की स्थिति अभी ठीक है।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार
वहीं पुलिस ने बताया कि बलात्कार और गर्भवती करने वाले 21 वर्षीय व्यक्ति को (पॉक्सो) अधिनियम (POCSO ACT) और आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। लड़की और पुरुष के बीच गत कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था और लड़की की 18 साल उम्र होने पर दोनों की शादी करने की योजना थी।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
