Saturday , 25 July 2026
Amazon

Amazon ऑनलाइन शॉपिंग पर लगाएगा 5 रुपये का अतिरिक्त चार्ज, जानिए किसे देना होगा और किसे नहीं

Amazon Marketplace fee: अगर आप अमेजन से अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो अब आपको हर ऑर्डर के साथ अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी होगी। ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने एक नया ‘मार्केटप्लेस चार्ज’ लागू करने की घोषणा की है, जो हर ऑनलाइन ऑर्डर पर ₹5 वसूला जाएगा। यह नया चार्ज अब सभी ग्राहकों, यहां तक कि प्राइम मेंबर्स पर भी लागू होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 क्या है Amazon मार्केटप्लेस चार्ज?

यह ₹5 का अतिरिक्त शुल्क हर उस ऑर्डर पर लगेगा जो Amazon के प्लेटफॉर्म से किया गया है। अमेजन का कहना है कि यह चार्ज कंपनी को अपना प्लेटफॉर्म चलाने और सर्विस क्वालिटी बनाए रखने में मदद करेगा। हालांकि यह राशि सुनने में छोटी लग सकती है, लेकिन नियमित रूप से ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए यह लंबी अवधि में अतिरिक्त बोझ बन सकता है।


 किन सेवाओं पर नहीं लगेगा यह चार्ज?

अमेजन ने कुछ खास सेवाओं और परिस्थितियों को इस चार्ज से छूट दी है:

  • Amazon Pay से किए गए बिल पेमेंट और रिचार्ज पर यह चार्ज नहीं लगेगा।

  • जिन ऑर्डर पर पहले से प्रोसेसिंग फीस या एक्सचेंज फीस लगती है, उनपर मार्केटप्लेस चार्ज नहीं होगा।

  • गिफ्ट कार्ड्स की खरीद पर भी यह शुल्क नहीं लिया जाएगा।

  • यदि आप ऑर्डर को कैश-ऑन-डिलीवरी (COD) के जरिए मंगाते हैं, तो आप इस चार्ज से बच सकते हैं।


 रिफंड और कैंसिलेशन से जुड़ी अहम बातें: Amazon

  • यदि आपने ऑर्डर शिप होने से पहले कैंसिल किया है, तो ₹5 का यह चार्ज रिफंड किया जाएगा।

  • लेकिन अगर प्रोडक्ट एक बार शिप हो गया, फिर आप ऑर्डर कैंसिल या रिटर्न करते हैं, तो यह चार्ज वापस नहीं मिलेगा


 उपभोक्ताओं पर असर:

भारत में पहले से ही ब्लिंकिट, स्विगी जैसे प्लेटफॉर्म प्लेटफॉर्म चार्ज वसूलते आ रहे हैं। अमेजन का यह कदम इसी ट्रेंड को फॉलो करता है। हालांकि शुल्क बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन बार-बार ऑर्डर करने वाले यूजर्स को यह अब से हर बार ध्यान में रखना होगा। Amazon

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *