हरियाणा डेस्क: देश में किशोरों को वैक्सीन लगना शुरू हो चुका है। इसी बीच हरियाणा सरकार ने एक खास फैसला लिया है। जिसके मुताबिक जो किशोर कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, उन्हें स्कूल में एंट्री नहीं मिलेगी। बता दें, हरियाणा में 15-18 वर्ष की आयु के बीच के 15 लाख से अधिक किशोर कोविड टीका लगवाने के पात्र हैं और इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू हुआ था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ये कहा..
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि, 15 से 18 वर्ष के जिन किशोरों का कोविड-19 टीकाकरण नहीं हुआ होगा, उन्हें स्कूल खुलने पर उनमें प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। राज्य में कोविड के मामलों में तेज गति से वृद्धि होने के चलते बीते एक पखवाड़े से स्कूल बंद हैं।

मंत्री विज ट्वीट कर ये जानकारी दी है और अभिभावकों से अपने बच्चों का जल्द से जल्द टीकाकरण कराने का आग्रह किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
