हरियाणा डेस्क: हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता एक्शन मोड में हैं। उन्होंने पंचकूला नगर निगम कार्यालय में आज यानी कि शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। सभी ब्रांचों में इंस्पेक्शन किया और अटेंडेंस रजिस्टर को भी खंगाला। इस दौरान कुछ कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इतना ही नहीं ऑडिट ब्रांच खाली मिली, वहां एक भी कर्मचारी हाज़िर नहीं था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मौके पर पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल, नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, पार्षद जय कौशिक, पार्षद हरेंद्र मलिक व भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
पंचकूला निगम में आकर मुझे काफ़ी निराशा हुई- कमल गुप्ता
इसके बाद शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि, पंचकूला निगम में आकर मुझे काफ़ी निराशा हुई है जो चिंता का विषय है। निगम कार्यालय में करीब 80 फ़ीसदी अधिकारी-कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। इस तरह की स्थिति के लिए जो अधिकारी जिम्मेदार है उन्हें भी जवाब तलब किया जाएगा। आगे कहा कि,कोई भी भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

‘औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे’
एक दिसंबर की जो भी फ़ाइल पेंडिंग पड़ी है वो गलत है और जिसका वो काम है, उसके साथ गलत हो रहा है। कमल गुप्ता ने कहा कि, हर महीने में नगर निगम कमिश्नर कम से कम 8 रोचक निरीक्षण अपने क्षेत्र में करें ये आदेश दिए है। कमल गुप्ता ने कहा मेरे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। पंचकूला निगम की सूची के मुताबिक 48 कर्मचारी है जिनमे 29 गैर हाजिर है।

कमल गुप्ता ने कहा जो ज्वाइंट कमिश्नर गैरहाजिर मिले हैं उनसे भी जवाब तलब किया जाएगा इसके अलावा नगर निगम के कमिश्नर से भी जवाब मांगा जाएगा उनके नीचे इस तरह की लापरवाही कैसे हो रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
