Monday , 27 July 2026

दो युवकों ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, बच्ची के गर्भवती होने से परिजनों में मचा हड़कंप

राजस्थान डेस्क- राजस्थान के अलवर के बहरोड़ दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है जहां पर मांढण थाने ग्रामीण क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बच्ची के आठ माह की गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने अनुसार, मांढन के सरकारी अस्पताल से डॉक्टर का फोन आया कि क्षेत्र के एक गांव की बच्ची जो आठ महीने की गर्भवती है, जिसके बाद बच्ची के पिता ने थाने में आकर FIR दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस
FIR में बताया कि, उसकी बच्ची के साथ गांव के ही दो पड़ोसियों ने सामूहिक बलात्कार किया है। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई है। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे बहरोड़ के लिए रेफर कर दिया है। बहरोड़ में बच्ची की डिलीवरी होने के बाद बच्चा मृत हैदा हुआ। मामले की जांच बहरोड़ DSP कर रहे हैं। वहीं, पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाया और दोनों आरोपियों को घटना के महज 10 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *