हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस की करारी हार पर कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, इस हार के लिए कांग्रेस नेताओं का जी-23 समूह या पार्टी में परिवारवाद जिम्मेदार है, लेकिन यह कांग्रेस का अंदरुनी मामला है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!।
‘मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर पथराव करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई‘
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, हार के लिए कार्रवाई किस पर करनी है यह कांग्रेस का परिवारिक मामला है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर गत दिवस पथराव के मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने सख्त लहजे में कहा कि, ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा सरकार पर भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करने को लेकर लगाए गए आरोपों पर विज ने कहा कि, हुड्डा के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में कार्रवाई चल रही है और समय आने पर ही इसका अंजाम पता चलेगा।

चुनावों में कांग्रेस की हार पर गृह मंत्री अनिल विज ने किया कटाक्ष
पांच राज्यों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार पर कांग्रेस नेताओं के जी-23 समूह पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है। इस पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, यह कांग्रेस पार्टी का अंदरुनी मामला है और पांच प्रदेशों में कांग्रेस की इतनी बुरी हार हुई है। इस हार के लिए जी-23 समूह या कांग्रेस नेता जो परिवारवाद की बेल को आगे बढ़ा रहे हैं, इनमें से कौन जिम्मेदार है यह कांग्रेस को सोचने की जरुरत है। किसके खिलाफ कार्रवाई करनी है यह कांग्रेस को सोचना चाहिए। उन्हें परिवारवाद की विचारधारा चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी है या जी-23 वालों के खिलाफ करनी है, यह उनका परिवारिक मामला है, यह तो वहीं सोचे।
RAED MORE STORIES
- VIDEO: अमृतसर में केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो, ऐसे कर रहे हैं लोगों का धन्यावाद
- रूसी सेना ने शरणार्थियों के काफिले पर की गोलीबारी, एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत
भाजपा अपनी चाल चलती है, भाजपा स्थाई पार्टी है : गृह मंत्री अनिल विज
हरियाणा में निकाय चुनावों पर पंजाब चुनावों परिणामों के असर के सवाल पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा अपनी चाल चलती है और पांच में से चार प्रदेशों में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। आज दुनिया भाजपा की नीतियों को पसंद करती है। आम आदमी पार्टी पर तंज करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, यह तो आते हैं और चले जाते हैं, भाजपा स्थाई पार्टी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
