पंजाब डेस्क: पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर हवाई अड्डे पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की अगवानी की। पंजाब चुनाव में भारी जीत के बाद भगवंत मान आज अरविंद केजरीवाल के साथ अमृतसर में रोड शो कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बड़ी तादाद में लोग भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को देखने पहुंचे
अरविंद केजरीवाल अमृतसर में सीएम चेहरा भगवंत मान के साथ अमृतसर में रोड शो कर रहे हैं। देशभक्ति के गीतों के साथ वह पंजाब के लोगों को धन्यवाद भी कर रहे हैं। पोस्टरों में धन्यवाद पंजाब लिखा है। बड़ी तादाद में लोग भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को देखने पहुंचे और रोड शो के साथ हजारों लोगों का हुजूम चल रहा है। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो है।
शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव नवांशहर के खटकड़ कलां में 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान और उनके मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण करेगा। शहीद स्मारक के पीछे सात एकड़ जमीन में यह आयोजन होगा। जरुरत पड़ने पर आस-पास की और जमीन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। नवांशहर के खटकड़ कलां में शहीद स्मारक के पीछे 13 एकड़ जमीन पर एक लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
