Sunday , 26 July 2026

Haryana Weather: पारा 6.1 डिग्री गिरा तापमान; कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना,

हरियाणा में लोगों को शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड ने सोमवार को दिनभर सताया। सुबह से शाम तक शीतलहर चलती रही। ठंड होने के कारण दिन का अधिकतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा रहा है। सुबह धुंध की चादर सड़कों पर दिखाई दी। इस कारण दिल्ली अंबाला सहित अन्य राजमार्ग प्रभावित हुए। वहीं, दिनभर सूर्य देव के दर्शन न होने से लोगों को सर्दी का अधिक अहसास हुआ। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिन का अधिकतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जोकि सामान्य के बराबर रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से सोमवार रात्रि से मौसम में बदलाव होने की संभावना राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बदलवाई और हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 12 जनवरी तक घने कोहरे के आसार हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *