हरियाणा डेस्क: जनता के कामों को लेकर हमेशा सजग रहने वाले मंत्री अनिल विज ने अब जनता के ही लिए एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि, मंत्री अनिल विज ने पुलिस अधिकारियो के लिए आदेश जारी करते हुए कहा कि, अब से वे भी हर दिन जनता दरबार लगाएं। उन्होने ये भी कहा है कि, सभी कार्य दिवसों में जनता की शिकायतों को सुनने व निवारण के लिए सुबह 11.00 से 12.00 बजे तक पुलिस अधिकारी जनता दरबार लगाएं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विज मौके पर करते हैं समस्याओं का निपटारा
बड़ी बात तो ये है कि, हरियाणा के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज खुद भी जनता दरबार लगाते हैं। अंबाला में अपने निवास स्थान पर वे जनता दरबार लगाते हैं और लोगों की शिकायतों को सुनते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वे तो मौके पर कईयों की शिकायतों का निपटारा भी करते हैं।

कई मीलों का सफर तय करके अंबाला पहुंचते हैं फरियादी
बता दें, अनिल विज के लगने वाले जनता दरबार में लोग कइ किमी का सफर तय कर अंबाला पहुुंचते हैं और न्याय की गुहार लगाते हैं। जनता दरबार के दौरान मंत्री अनिल विज के पास कई तरह की शिकायतें पहुंची तो वहीं अब जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ये बड़े आदेश जारी किए हैं। उन्हाोंने पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि, वे भी जनता दरबार लगाएं और जनता की समस्यओं को सुने। मुमकिन हो तो कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
