असम डेस्क- असम के करीमगंज में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, मृतक छठ पूजा करके लौट रहे थे। हादसा करीमगंज में नेशनल हाईवे 8 पर बैठाखाल में हुआ। करीमगंज असम-त्रिपुरा बॉर्डर पर स्थित जिला है। बताया जा रहा है कि, मृतक छठ पूजा करके ऑटो रिक्शा से लौट रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
करीमगंज थाने के एक पुलिस अफसर ने बताया कि, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। यह हादसा करीमगंज के बैठाखाल इलाके में हुई। हमें जानकारी मिली है कि, इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है। एक शव करीमगंज सिविल अस्पताल में पहुंच गया है। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
Read More Stories:
आरोपी की तलाश में पुलिस
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, आज सुबह बैठाखाल पाथरखंडी में एक दुर्घटना में 9 व्यक्तियों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। एक घायल अस्पताल में भर्ती है। असम पुलिस ट्रक के ड्राइवर की तलाश में जुटी है, जो ऑटो को टक्कर मारने के बाद भाग गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
