Sunday , 26 July 2026

विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, सास पर केरोसिन डालकर लगाई आग

मध्य प्रदेश डेस्क- मध्य प्रदेश के दमोह जिले से दिल दहला देने मामला सामने आया है जहा पर घर के झगड़े में एक बहू ने सास को जिंदा जला दिया। महिला की हालत नाजुक है और उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि, महिला के बयानों के आधार पर जांच की जाएगी। घटना 1 मार्च की रात 11:30 बजे की है। दमोह जिले के नोहटा थाना इलाके के पटी नंदलाल गांव में बहू ने सास को आग लगा दी। पीड़िता अशोकरानी (48) को 70% से ज्यादा जली हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केरोसिन डालकर लगाई आग
यहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया गया। इस मामले पर अशोकरानी ने अपनी बहू लीला पर गंभीर आरोप लगाया है। उसने बताया कि, 1 मार्च की रात 11-12 बजे जब वह अपने कमरे पर सो रही थी, तब उसकी बहु लीला ने उस पर केरोसिन डाला और आग लगा दी। पीड़िता ने बताया कि, आग लगने के बाद जब वह चीखने लगी तो उसकी चीख सुनकर घर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाकर महिला को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Read More Stories:

अशोकरानी ने बताया- मेरे बेटे भरत की करीब 2 साल पहले पन्ना जिले की लीला से शादी हुई थी। लेकिन, वह शुरू से ही ससुराल आने में आनाकानी करती रही। उसने पति के साथ महिला ने बताया कि करीब एक महीने पहले ही समझा-बुझाकर ससुराल लाया गया थाय़ लेकिन, यहां आने के बाद भी वह अपने मायके को जाने को लेकर झगड़ती रहती थी। 1 मार्च की रात भी उसने इसी बात को लेकर झगड़ा किया. तभी रात को ही सास को आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि, बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *