Monday , 27 July 2026

प्रेमी की शादी रोकने के लिए शादीशुदा प्रेमिका ने कर डाली बच्चे की हत्या, सिर को पत्थर से कुचलकर दी मौत

राजस्थान डेस्क- राजस्थान के जोधपुर से दिलझकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, अवैध संबंधों को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के चलते 12 साल के नाबालिग लड़के की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि, मृतक लड़के के मामा के साथ उसके अवैध संबंध थे। शादीशुदा प्रेमिका नहीं चाहती थी कि, प्रेमी की पत्नी अपने मायके से ससुराल आए। इसे टालने के लिए प्रेमिका ने अपने प्रेमी के भांजे की हत्या कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्लास्टिक के कट्टे में मिला शव
जोधपुर के एएसपी ने बताया कि, एक कट्टे में पुलिस को बच्चे का शव पड़ा मिला था, जिसके पैर बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे थे। शव की शिनाख्त के बाद मृत बच्चे के मामा दिनेश देवासी द्वारा पुलिस थाना पीपाड़ में मामला दर्ज किया गया। लड़के के मामा दिनेश देवासी ने बताया कि, उसका भांजा गुरुवार शाम 4 बजे घर से बाहर खेलने निकला था। जब वो समय पर घर नहीं लौटा तो उसे काफी तलाशा गया। जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो नाली एवं तालाबों में तलाश शुरू हुई। फिर देर रात नर्सिंग मंदिर के पीछे नाली में बच्चे का शव मिला। शव को प्लास्टिक के कट्टे में डाला गया था।

Read More Stories:

मृतक बच्चे के शरीर पर कई जगह घाव के निशान थे, जो किसी धारदार हथियार से वार करने से हुए थे। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि, उसने लड़के को अपने पास बुलाया फिर अपनी ओढ़नी से उसका मुंह ढक दिया। इसके बाद उसके सिर को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *