Monday , 27 July 2026

पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी किया सुसाइड

उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के लखनऊ से सुसाइड करने का ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को सत्ते में डाल दिया। बता दें, एक शख्स ने पत्नी की हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया। पुलिस ने पति और पत्नी की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना से पहले दोनों के बीच हुए विवाद के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधीक्षक SP ने बताया कि, मृतक महिला का नाम चांदनी था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोली मारकर हत्या
जानकारी के मुताबिक पिछले 1 महीने से चांदनी की तबीयत खराब चल रही थी। इस लिए वह अपने मायके आ गई थी। वहीं चांदनी का पति चंद्रभान बाइक लेकर पत्नी से मिलने आया था। पुलिस का मानना है कि चंद्रभान ने चांदनी से साथ चलने के लिए कहा, जिसके चलते दोनों के बीच तीखी बहस हो गई और चंद्रभान ने तमंचे से चांदनी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Read More Stories:

पत्नी की हत्या करने के बाद चंद्रभान ने खुद के सिर में भी गोली मार ली। पुलिस के मुताबिक, परिजनों का कहना है कि, घर पर घटना के वक्त कोई नहीं था। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *