Friday , 11 September 2026

भारी बारिश के चलते घग्गर नदी और कौशल्या नदी के आसपास घरों को नुकसान, ऐसे हैं हालात

शनिवार से शुरू हुई बारिश के कारण पंचकूला, मोरनी, पिंजोर और कालका सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बरसात के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए। जिसके कारण घग्गर नदी और कौशल्या नदी के के आसपास बसे लोगों के घरों को नुकसान हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कई लोगों के घर पानी में बह गए, जिसके कारण सूरजपुर और किरतपुर जैसे कई क्षेत्रों में लोग बेघर हो गए। लोगों को कहना है बरसात के कारण उनके घर बह गए। इसके अलावा कुछ लोगों का कहना है कि, उनके द्वारा अभी नए घर बनाए गए थे जो कि पानी में बह गए और उनका बहुत सारा सामान पानी में बह गया। जितना भी बचा सकते थे उतना वह बचा पाए। जिसके बाद उन सभी को प्रशासन द्वारा अभी फिलहाल पिंजौर की सेब मार्केट में लाया गया।

जहां पर कालका से पूर्व विधायक व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा सहित स्थानीय प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा खाने पीने की व्यवस्था की गई। इनके लिए दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं। इस दौरान कालका से पूर्व विधायक और भाजपा महिला राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा बाढ़ के कारण विस्थापित हुए लोगों से मिलने पहुंची। उनके द्वारा सभी को आश्वासन दिया गया कि प्रशासन द्वारा उनकी हर तरह से मदद की जाएगी।

इसके अलावा पूर्व विधायक लतिका शर्मा द्वारा पत्रकारों से बात करते हुए बताया यहां पर सूरजपुर, लेबर कॉलोनी और पिंजौर में जो बाढ़ के कारण विस्थापित हुए हैं उन सभी लोगों को देर रात पिंजौर की सेब मार्केट में लाया गया और इनके लिए खाने-पीने और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है और साथ ही साथ इनका जो नुकसान हुआ है उसकी सरकार द्वारा भरपाई के लिए वो कोशिश करेंगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *