उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक विवाहिता के साथ उसके देवर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। वहीं, पीड़िता ने ससुर पर छेड़छाड़, पति पर गलत संबंध बनाने और ससुराल वालों पर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, देवर समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता विवाहिता के अनुसार कुछ साल पहले उसका निकाह हापुड़ के युवक से हुआ था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
निकाह में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया था, लेकिन, ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे और दहेज के लिए उसको प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उसके साथ गाली-गलौच एवं मारपीट की जाती थी। पति द्वारा कई बार गलत संबंध बनाए गए और विरोध करने पर मारापीटा गया। ससुर द्वारा छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें की गईं।
Read More Stories:
ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीड़िता का आरोप है कि, बीते दिनों देवर ने उसे ससुराल में अकेले देखकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म किया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपित पति, देवर, ससुर समेत आठ ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी ह ने बताया कि, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
