Sunday , 13 September 2026

हरियाणा में कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार अलर्ट, सभी जिलों में ‘ग्रेड ए लेवल’ की पाबंदियां लागू

 हरियाणा डेस्क: हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार भी अलर्ट हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से पाबंदियों को और कड़ा कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


हरियाणा के सभी जिलों में ग्रेड ए लेवल की पाबंदियां लागू

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अब हरियाणा के सभी जिलों में ग्रेड ए लेवल की पाबंदियां लागू हैं। इसका मतलब ये हुआ कि अब हरियाणा के सभी जिलों को रेड जोन में रखा गया है। सभी जिलों में सिनेमाहाल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और पार्क जैसे सार्वजनिक स्थल बंद रहेंगे। सभी जिलों में मार्केट को शाम 6 बजे ही बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सरकार और प्राइवेट ऑफिस को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलाया जा सकता है।

सिलसिलेवार तरीके से जिलों को रेड जोन में डाला गया

हरियाणा सरकार ने इससे पहले 19 जिलों को ही रेड जोन में रखा था। हरियाणा सरकार की ओर से हालांकि सिलसिलेवार तरीके से जिलों को रेड जोन में डाला गया है। सबसे पहले 6 जिलों को रेड जोन में रखा गया था। इसके बाद इसकी संख्या को बढ़ाकर 11 कर दिया गया और 10 जनवरी को 19 जिलों को रेड जोन में डाला गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *