हरियाणा डेस्क- हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे से दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर एक गांव में सात वर्षीय मासूम का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बता दें, आरोपी दुष्कर्म की नीयत से बच्ची को टॉफी का लालच देकर ले गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
टॉफी को मंगाने के लिए भी उसने एक बच्चे का ही इस्तेमाल किया। जिस बच्चे से आरोपी ने टॉफी मंगाई थी, उसकी चाइल्ड लाइन ने काउंसलिंग की। जिसे आरोपी के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
Read More Stories:
डॉग स्क्वॉयड टीम से निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, आरोपी प्रवीण नशा करता था। उसने एक बच्चे को पैसे देकर टॉफी मंगावाई। फिर एक पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया। वहां से बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने साथ झाड़ियों में ले गया। दुष्कर्म के प्रयास के दौरान बच्ची के चिल्लाने पर उसका मुंह दबाया, फिर गला और बाद में पास पड़ी ईंट से सिर पर एक के बाद एक कई वार कर हत्या कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल से एक ईंट और टॉफी एवं अन्य साक्ष्य बरामद किए। डॉग स्क्वॉयड टीम की ओर से निरीक्षण कराया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
