सिरसा के भारत नगर में पुलिस को सीवरेज से 32 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कारतूस अपने कब्जे में ले लिए हैं और जांच शुरू कर दी है। सीवरेज की सफाई करते वक़्त सफाईकर्मियों को एक काले रंग का बेग दिखा जिसमे उन्हें ये कारतूस मिले है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले को डेरा प्रकरण के दौरान हुई हिंसा से जोड़कर भी जाँच करने की बात कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मामले में सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया की भारतनगर के पास एक रोड है जो डेरा सच्चा सौदा के छोटे डेरे पीछे की तरफ पड़ता है। वहां सीवर में 32 जिंदा कारतूस मिले है। पुलिस डेरे प्रकरण के दौरान हुई हिंसा से जोड़कर भी देख रही है,फ़िलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
