नेशनल डेस्क: कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज भारत बंद का एलान किया है। हालांकि साप्ताहिक हफ्ते के पहले दिन आम लोग अपने कार्यालय जाते दिखे रोजमर्रा के काम करते नजर आ रहे हैं। भारत बंद को लेकर दिल्ली से सटी सीमाओं, पंजाब, बिहार समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किसानों को कई राजनीति दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा
भारत बंद को किसानों के अलावा कई राजनीति दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से अधिक किसान संगठनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने भारत बंद के चलते नेशनल हाईवे 148b पर पड़ने वाले हिसार चंडीगढ़ रोड पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेताओं ने नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले गांव कन्हडी, समैन में भी जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
वीडियो के लिए लिंक पर क्लिक करें
ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया
अनेक सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है। इस दौरान दिल्ली से सटी सीमाओं जैसे गाजीपुर और सिंघु बार्डर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर रोड जाम किया गया है। इसकी वजह से ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है।
वीडियो के लिए लिंक पर क्लिक करें
किसान इस दौरान इंमरजेसी सेवा को छोड़कर सभी चीजों को बंद करेंगे
किसान इस दौरान इंमरजेसी सेवा को छोड़कर सभी चीजों को बंद करेंगे। भारत बंद को लेकर ये तय किया गया है कि इस दौरान किसान रास्तों और हाईवे पर धरना देंगे। सरकारी दफ्तरों के सामने प्रदर्शन होगा। किसान दिल्ली के बार्डर का भी घेराव करेंगे। किसानों के इस भारत बंद को विपक्ष का समर्थन मिला है। भारत बंद की वजह से दिल्ली में कई रास्तों का बंद किया गया है तो कई जगह रूट डायवर्ट किया गय़ा है।

बता दें कि आज किसानों ने शाम 4 बजे तक सरकारी निजी दफ्तरों में बंद का आह्वान किया हुआ था। पुलिस अधिकारियों की मानें तो पुलिस किसी भी तरह की अप्रिय घटना और उपद्रव से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
