सिरसा,14 जून : हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हरियाणा में किसी अधिकारी के रिटायर होने के बाद उस पोस्ट पर नई भर्ती प्रक्रिया अपनाने की बजाय सरकार की ओर से उसी अधिकारी को कांट्रैक्ट पर रख लिया जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री को भी सरकार में यह पॉलिसी अपनानी चाहिए और जब सारा काम ही अनुबंध पर करवाना है तो 5 साल मुख्यमंत्री रहने की बजाय मनोहर लाल स्वयं भी अनुबंध पर ही काम करें।
यदि उनका काम ठीक नहीं है तो उन्हें हटाकर किसी और को मुख्यमंत्री बना दिया जाना चाहिए। अभय यहां डबवाली रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अभय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी आरोप लगाते हुए हरियाणा को कर्ज के बोझ तले दबाने का जिम्मेदार बताया। अभय सिंह ने कहा कि हुड्डा आज कहते हैं कि हरियाणा पर 1 लाख 60 हजार करोड़ का कर्ज है। अभय ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा गठन के 1966 से 2005 तक हरियाणा पर 23 हजार करोड़ का कर्ज था। हुड्डा के मुख्यमंत्री बनने के बाद हरियाणा पर 70 हजार करोड़ का कर्ज हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
