इजराइल की ओर से गाजा पर भीषण बमबारी जारी है। पिछले चार दिनों से हमले जारी हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि गाजा में पानी, बिजली और खाने का संकट उत्पन्न हो गया है। चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा छा गया है। बिजली का उत्पादन यहां पर ठप हो गया है। इजराइल ने बिजली की सप्लाई रोक दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल ने अब तक 2687 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं। साथ ही 1300 से अधिक भवनों को नष्ट किया गया है।
इजराइल का आरोप है कि इन भवनों में हमास ने भारी मात्रा में हथियार छिपा रखे थे। इजराइल ने यह भी आरोप लगाया कि लेबनान भी उस पर हमला कर रहा है। इजराइल के अनुसार लेबनान हमास की शह पर ऐसा कर रहा है।
इजराइली सेना ने कहा कि हमने भी लेबनान को जवाब देना शुरू कर दिया है। लेबनान द्वारा मीडिया में दी गई जानकारी के मुताबिक इजराइल ने यारिन इलाके में फॉस्फोरस के गोले दागे हैं। इसके साथ एक साथ कई बमों द्वारा हमला किया जाता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
