बिहार डेस्क- बिहार के छपरा जिले के सेंदुआरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सनकी पति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और गीता देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मृतका के ससुर सकल राय ने बताया कि उनका बेटा राजू राय नशा करता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आगे की छानबीन जारी
बताया जा रहा कि, करीब दस बजे राजू अपनी पत्नी गीता देवी और दो बच्चों के साथ घर पर मौजूद था। वहीं ससुर विक्टोरिया बाजार में दुर्गापूजा पंडाल में कलश स्थापना में शरीक होने गए थे। इसी बीच राजू राय ने अपनी पत्नी गीता की गला काटकर हत्या कर दी। वहीं वारदात की सूचना मिलने पर ससुर घर आए तो देखा कि उनकी बहू गीता का सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ है और दोनों बच्चे रो रहे थे।
Read More stories:
इस मामले में गीता के मायकेवालों ने पति के अलावा ससुर सकल राय को भी आरोपित बनाया है। डीएसपी ने बताया कि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आगे की छानबीन जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
