राजस्थान डेस्क- राजस्थान के बाड़मेर में एक पटवारी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जहां पर आरोपी ने महिला को आवास दिलाने का भरोसा देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी अगस्त 2021 में उसके संपर्क में आया था। इसके बाद से वह लगातार दुष्कर्म कर रहा था, साथ ही वीडियो कॉल कर भी प्रताड़ित कर रहा है। महिला की शिकायत पर सेड़वा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिला के साथ अश्लील हरकत
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले साल अगस्त में एक युवक उसके घर पहुंचा और ग्वार की फसल बुवाई करने के बारे में जानकारी ली। आरोपी ने अपना नाम इंद्रसिंह बताया और खुद को पटवाारी बताया। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह फसल की गिरदावरी करने के लिए आया है, इससे सरकारी योजना का लाभ मिलता है। इसके बाद पीड़िता के पति ने उसे बैठने के लिए कहा, इस दौरान पति दूध लेने के लिए पड़ोस में चला गया। इसी दौरान आरोपी पटवारी महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
Read More Stories:
उसके मना करने पर आरोपी ने नग्न होकर अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। महिला की शिकायत पर आरोपी इंद्रसिंह के खिलाफ रेप, ब्लैकमेल और अश्लील हरकतें करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध करवाई है। इसी आधार पर मामले की जांच की जा रही है, साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
