नेशनल डेस्क- दिल्ली से हत्या का दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक बेटी ने चंद रुपयों की खातिर ब्लेड से मां का गला काट डाला, मानवीय रिश्तों को झंकझोर देने वाली यह घटना दक्षिण दिल्ली के अबेडकर नगर थाने की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 55 साल की अधेड़ महिला की कथित नृशंस हत्या उसकी अपनी ही बेटी ने की और उसके एक दोस्त ने इस खौफनाक वारदात में हिस्सेदारी निभाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस का कहना है कि, बेटी ने मां को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसने पैसे देने से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद आरोपियों ने पुलिस को बरगलाने की भी कोशिश की और झूठा बयान दिया कि, लुटेरों ने लूट की नियत से घर पर धावा बोला और झगड़े को दौरान महिला को मार डाला। पुलिस ने पीड़िता की हत्या के आरोप में उनकी बेटी देवयानी चौहान और उसके दोस्त कार्तिक चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More Stories:
ब्लेड से गला काट कर डाली हत्या
देवयानी ने कथित तौर पर अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि, उसने अपने दोस्त कार्तिक के सहयोग से मां की हत्या कर दी क्योंकि, उसकी मां उसे पैसे नहीं दे रही थी। दोनों ने हत्या के लिए पहले सुधा की चाय में नींद की दवा डालकर दे दिया और उसके बाद जैसे ही सुधा को नींद आयी। दोनों कथित तौर पर ब्लेड से उनका गला काट दिया। पुलिस ने बताया कि, पीड़िता सुधा रानी घर के पास ही एक दुकान चलाती थीं। इसके अलावा वो भाजपा की कार्यकर्ता भी थीं और साल 2007 में अंबेडकर नगर से एमसीडी चुनाव में भी खड़ी हुई थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
