Tuesday , 15 September 2026

चोरों ने दुकान के शटर को उखाड़ कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

सोहना, 30 जून(सतीश राघव): चोरों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे है। सोहना शहर में चोरी की वारदातें दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसी के चलते चोरों ने एक बार फिर शहर में बनी मार्किट को अपना निशाना बनाते हुए मार्केट में स्थित वीवो मोबाइल सर्विस सेंटर के शटर को उखाड़ कर दुकान में लगी स्वैप मशीन के अलावा मोबाइल फोन की डमी तक को चोर उड़ा ले गए। वहीँ चोरी की यह वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार सोहना में देवीलाल स्टडियम के पास बने वीवो सर्विस सेंटर में दो माह के अंदर चोरी की यह दूसरी वारदात है। पहली बार चोर ऐरकंडिशनर के पम्प को चोरी कर ले गए थे। अब की बार चोरों ने दुकान का शटर तोड़ने से पहले दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा उसके बाद दुकान का शटर तोड़कर कीमती समान पर अपने हाथ साफ़ किए। आपको बता दे अभी चार दिन पहले भी चोरों ने इसी मार्किट को अपना निशाना बनाया था

फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके का मुआएना कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *