एमपी डेस्क: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामना आया है। दरअसल, यहां एक आदिवासी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तो वहीं इस मामले में सरपंच सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृतक की पहचान कन्हैया भील के रूप में हुई है। पीड़ित को चोरी के संदेह में कथित तौर पर पीटा गया और एक वैन से बांधकर घसीटा गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Read More Stories
- देश की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा :रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- करनाल में जिन्होंने किसानों का सिर फोड़ने का आदेश दिया, वो हैं ‘तालिबानी कमांडर’- राकेश टिकैत
ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, कन्हैया लाल भील अपनी पत्नी को ढूंढने निकला था और रास्ते से गुजर रहे वाहनों को रोक कर वह अपनी पत्नी के बारे में पूछ रहा था। साथ ही उसके दोनों हाथ में पत्थर थे। बाइक से सुबह दूध की टंकी ले जा रहे छीतर गुर्जर ने कान्हा को चोर समझा और बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया । इससे उसका दूध भी गिर गया। पहले तो खुद ही कान्हा को पीटा और बाद में गांव वालों को बुलाकर उसकी खूब मरम्मत करवाई। गांव के लोगों ने उसे पिकअप से बांधकर घसीटा, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
