सिरसा, 9 अप्रैल: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर आज सिरसा में भी कांग्रेस नेता कार्यकर्त्ता उपवास पर बैठे है,सिरसा के गाँधी पार्क में कांग्रेस नेता सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक उपवास पर रहेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देश में साम्प्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारा की मजबूती और शांति के लिए ये उपवास किया जा रहा है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होशियारी लाल शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर ये उपवास किया जा रहा है,उन्होंने कहा जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे साम्प्रदायिक माहौल ख़राब हुआ है,देश में जात पात का ज़हर घोला जा रहा है,इसी के चलते देश में आपसी भाईचारे और शांति के लिए ये उपवास रखा गया है
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
