बिहार डेस्क- बिहार के गया जिले से दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक बोलेरो गाड़ी में एक व्यक्ति के जिंदा जल जाने की बात सामने आई है। आग लगने के कारण बोलेरो भी जलकर बुरी तरह से बर्बाद हो गई। लोगों ने जब गाड़ी की पड़ताल की तो सभी हैरान रहे गए। गाड़ी के पिछले सीट पर एक व्यक्ति की लाश बुरी तरह से जली हुई हालत में बरामद की गई। बताया जा रहा है कि, गाड़ी में उस व्यक्ति को बंद कर उसमें आग लगा दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जल जाने के गाड़ी का कारण नंबर मिटा
गाड़ी में मिली लाश किसकी है और आग कैसे लगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटनास्थल राजगीर जेठियन मुख्य मार्ग से 100 गज अंदर जंगल में हैं, जहां इस गाड़ी को आग के हवाले किया गया है। गाड़ी के पूरी तरह से जल जाने के कारण उसका नंबर भी मिट गया है। पूरी रात किसी को न तो गाड़ी की जानकारी मिली न ही गाड़ी के साथ जल रहे व्यक्ति के बारे में कुछ पता चला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी तब हुई जब सुबह कुछ लोग जली हुई गाड़ी को देखकर वहां पहुंचे।
Read More Stories:
लोगों ने जब गाड़ी के गेट को खोला तो अंदर लगभग राख हो चुकी एक लाश थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मोहडा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि, घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना की जानकारी जिला मुख्यालय में रहे पदाधिकारी को दी गई है। पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर पटना से एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
