Saturday , 25 July 2026

जेजेपी और आप गठबंधन का जो हाल जींद उपचुनाव में हुआ उससे भी बुरा हाल होगा: सुभाष बराला

14 April 2019 टोहाना: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कांग्रेस पर साधा निशाना बोले बस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस को एक करने का प्रयास किया गया, लेकिन देरी से टिकटों की घोषणा यह दर्शाता है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नही है। साथ ही सुभाष बराला ने फरीदाबाद लोकसभा से कांग्रेस की टिकट ललित नागर को दिए जाने पर भी तंज कसा और कहा कि ललित नागर के भाई ने रार्बट वाड्रा के साथ मिलकर जो जमीनों के घोटाले किए हैं ,उसका गिफट उन्हें दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुभाष बराला टोहाना में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे जहाँ पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस सहित अन्य विरोधी पार्टियों को आड़े हाथों लिया।
इस दौरान सुभाष बराला ने जेजेपी और आप गठबंध पर भी निशाना साधा और कहा इस गठबंधन का जो हाल जींद उपचुनाव में हुआ इससे भी बुरा हाल लोकसभा चुनाव में होगा। जेजेपी नेता निशाना सिंह द्वारा भाजपा नेताओं पर दिए गए ब्यान पर भी सुभाष बराला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और जेजेपी नेता निशाना सिंह द्वारा भाजपा पर की गई बयानबाजी को इनेलो का असर बताया।

 

सुभाष बराला ने इस दौरान कहा कि भाजपा ने 2014 के संकल्प पत्र के अधिकतर वायदोंं को पूरा कर दिया है जिसका हिसाब प्रधानमंत्री हर साल जनता के समक्ष रखते हैं।  प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए हां क्लिक करें  

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *