नेशनल डेस्क- देशभर में कोरोना वायरस के 13,596 नए मामले सामने आए हैं, जोकि, 230 दिनों में अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल एक्टिव केस 1, 89, 694 है। जबकि, इस दौरान 166 मरीजों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 4,52,290 पर पहुंच गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
देश में रिकवरी रेट 98.12 प्रतिशत
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि, पिछले 24 घंटों में देश भर में 19,582 लोगों ने कोरोना को मात दी, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,34,39,331 हो गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 1,89,694 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, देश में रिकवरी रेट 98.12 प्रतिशत है।
Read More Stories:
- आज के दिन रेल यात्रा करने से बचें, किसान कर रहे रेल रोको प्रदर्शन
- प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार की बड़ी पहल, शुरु किया ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान
वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 9,89,493 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 59,19,24,874 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
