Sunday , 26 July 2026

पंजाब में गौ-रक्षा के नाम पर हिंसा नहीं करने दी जायेगी- बलबीर सिंह सिद्धू

चंडीगढ़, 30 अप्रैल: पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और श्रम मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा है कि पंजाब में गौ- रक्षा के नाम पर हिंसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी और अगर कोई हिंसा करता पाया गया तो उसके खि़लाफ़ कानून अनुसार बनती कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

स. सिद्धू ने कहा कि गौ- रक्षा के नाम पर अगर कोई किसानों का नुक्सान करता है, उसके खि़लाफ़ सख्त कार्यवाही होगी। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। इस मौके पर उन्होंने श्रम और पशु पालन विभाग के अधिकारियों के साथ मुलाकात करके विभागीय कार्यों की समीक्षा की और कार्य को राह पर लाने के लिए दिशा -निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने रोणी और नाभा फार्मों का दौरा किया है, जहां काम संतोषजनक पाया गया। उन्होंने गायों की साहिवाल नस्ल के विकास की बात कही और कहा कि यह नस्ल अपने देश के मौसम के अनुकूल है, जो यहाँ के तापमान में आसानी के साथ रह सकती है, जब कि जर्सी और एच.एफ. गाय बेशक दूध तो अधिक देती हैं परन्तु यह किस्में बाहरी होने के कारण उनको बीमारियाँ भी ज़्यादा घेरती हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम साहिवाल गायों से ही 30 से 32 किलो दूध प्रति गाय की पैदावार कर सकें तो यह किसानों के लिए लाभप्रद होगा। उन्होंने कहा कि डेयरी मालिकों के हितों की रक्षा के लिए सरकार वचनबद्ध है और सहायक धंधे के तौर पर डेयरी के पेशे को ओैर उत्साहित किया जायेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *