Wednesday , 28 October 2026

बड़ी खबर: बिपिन रावत समेत अन्य मृतकों का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस का एक्सीडेंट

नेशनल डेस्क: 8 नवंबर भारत के लिए एक काले दिन की तरह थी। क्योंकि शाम होते-होते हरकोई सैन्य विमान हादसे से सहमा हुआ था। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होने से सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित कुल 13 लोगों का निधन हो गया। जिससे पूरे देश में शोक की लहर है। तो वहीं इस हादसे के बाद अब एक और नए हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत 11 अन्य मृतकों का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंसों में से एक का एक्सिडेंट हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एंबुलेंस खाई में गिरने से बाल-बाल बची

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह मृतकों का पार्थिव शरीर वेलिंगटन से मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाया गया था और यहां से एंबुलेंस के जरिए सुलुर एयरबेस ले जाया जा रा था। इस दौरान काफिले में शामिल एक एंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और पहाड़ी से जा टकराई। इस दौरान एंबुलेंस खाई में गिरने से बाल-बाल बची। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल, जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक, सुलुर एयरबेस से आज शाम तक पार्थिव शरीरों को दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *