Sunday , 13 September 2026

Tokyo Olympics 2020 : लवलीना का पदक तय, शुरू हुआ बधाईयों का दौर

नेशनल डेस्क: टोक्यो ओलंपिक 2020 मे महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। तो वहीं देश में खुशी की लहर भी फैल गई है। दरअसल, भारत की महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन 69 किग्रा भार वर्ग, जिसे वेल्टरवेट कटेगरी भी कहा जाता है, के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। तो वहीं भारत का इस साल के ओलंपिक में एक पदक पक्का हो गया है।  लवलीना अब कम से कम कॉस्य पदक जरूर जीतेंगी। हालांकि वे रजत पदक स्वर्ण पदक भी जीत सकती हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लवलीना के लिए शुरू हुआ बधाईयों का दौर

तो वहीं सेमीफाइनल में पहुंचते ही, लवलीना के लिए बधाईयों का दौर शुरू हो गया है।  साथ ही लोग उन्हें आगे के मुकाबले जीतने की भी शुभकामनाएं दे रहे है। इस बीच बॉक्सर मनोज कुमार ने वो वीडियो अपने ट्विटर से शेयर किया है, जिसमें उन्हें विजयी घोषित किया गया, साथ ही उन्होंने लवलीना को बधाई शुभकामनाएं भी दी हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *