अहमदाबाद | 12 जून 2025 — भारत आज एक भयावह विमान हादसे का गवाह बना, जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन जाते समय क्रैश हो गई। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा 12 क्रू मेंबर भी इस दुर्घटना का शिकार हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हादसे की जगह और कारण
प्लेन ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन महज दो मिनट बाद 1:40 बजे एयरपोर्ट की दीवार और कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हो गया। हादसे के वक्त विमान सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की बिल्डिंग से टकराया, जिसमें 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे। इनमें से 15 से ज्यादा डॉक्टर घायल हुए हैं।
शवों की पहचान डीएनए से होगी
विस्फोट और आग की वजह से ज्यादातर शव बुरी तरह झुलस गए हैं। पुलिस और राहत एजेंसियों ने बताया है कि शवों की पहचान अब डीएनए टेस्ट के ज़रिए ही संभव हो पाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन
इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे और उनका निधन हो गया है। भाजपा सांसद परिमल नाथवानी ने पहले सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की, हालांकि उन्होंने कुछ समय बाद अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह खबर सच मानी जा रही है।
देशभर में शोक की लहर
प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, और तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है। देशभर में हादसे को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है। सोशल मीडिया पर #AI171Crash ट्रेंड कर रहा है और लोग पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।
2020 की यादें ताज़ा
यह हादसा 2020 में हुए कोझिकोड विमान हादसे की भी याद दिलाता है, जब एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रनवे से फिसल गई थी और 21 लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन इस बार का हादसा कहीं अधिक भयावह और जानलेवा साबित हुआ है।
जारी है राहत और बचाव कार्य, हादसे के कारणों की जांच DGCA और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) द्वारा की जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
