गेम खेलते-खेलते क्या प्यार ह सकता हौ? हरकिसी के मन में ये सवाल आएगा, जब मामला जानेंगे। दरअसल, ग्रेटर नोएडा से हाल ही में एक यहाँ पबजी खेलने के चलते एक पाकिस्तानी महिला को भारतीय शख्स से प्यार हो गया। इसके बाद वो युवक के लिए अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। पुलिस महिला और युवक को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, रबूपुरा कस्बे के रहने वाला सचिन किराने की दुकान पर काम करता था, वो पबजी खेलने का शौकीन थाय़ इसी गेम के चलते वो पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर के संपर्क में आया। दोनों के बीच चैट आरम्भ हो गई। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। प्यार का परवान महिला पर इस कदर चढ़ा कि वो सचिन के लिए पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा आ पहुंची।
कहा जा रहा है कि महिला नेपाल के रास्ते भारत मे घुसी। इसके बाद रबूपुरा पहुंच गई। महिला के साथ युवक रबूपुरा में ही किराये के मकान में रह रहा था। जब इसकी खबर पुलिस को लगी तो युवक महिला और उसके बच्चों के साथ फरार हो गया। वहीं पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों ने महिला को ट्रेस कर गिरफ्त में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
