Tuesday , 27 October 2026

मंत्री अनिल विज ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर किया तीखा वार, अरविंद केजरीवाल को बताया ‘नौटंकीबाज’

हरियाणा डेस्क: भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह बयान दिया है कि सरकार ने किसान आंदोलन में मृतक किसानों के परिवारों को मुआवज़ा न देकर और किसानों पर दर्ज केस वापिस न लेकर वादाखिलाफी की है। जिसको लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भूपिंदर सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि, भूपिंदर सिंह हुड्डा हमेशा से झूठ की राजनीति करते है,भ्रम फैलाते हैं। अनिल विज ने कहा कि हरियाणा ऐसा पहला राज्य बना है, जिसको केंद्र सरकार से किसानों पर दर्ज हुए मुक़दमे वापिस लेने की इजाजत मिली है। अनिल विज ने कहा कि बेहद जल्द हरियाणा में किसानों पर दर्ज हुए मुक़दमे वापिस होंगे और जिन मामलों पर कोर्ट ने स्टे लगाया है उनको भी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वापिस लिया जायेगा। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिजाब विवाद पर दी प्रतिक्रिया

हिज़ाब विवाद में कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री ने ब्यान दिया है कि, भविष्य में तिरंगे की जगह भगवा राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है। जिसको लेकर भी अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वो किसी की व्यक्तिगत राय पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकिन हिजाब मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने जो आदेश जारी किये हैं, उनका स्वागत है।

 

अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए यह कहा है कि, BJP-कांग्रेस ने दिल्ली को लूट रखा था, इनके राज में देश में दिल्ली का नाम स्कैम वाली दिल्ली कहकर लिया जाता था , AAP ने 7 साल में दिल्ली बदल डाली। अपने इस ब्यान के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के निशाने पर आ गए हैं। अनिल विज ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल रोजाना नई नौटंकी करते हैं, उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में केजरीवाल की सरकार से हर आदमी परेशान है। विज ने केजरीवाल पर तंज कस्ते हुए कहा कि केजरीवाल अच्छे एडवाईज़र जरूर हैं , काम करें ना करें लेकिन प्रचार खूब करते हैं।

 

गुरुग्राम में बिल्डिंग की छत गिरने से हुए हादसे को लेकर ये कहा

गुरुग्राम में बिल्डिंग की छत गिरने से हुए हादसे में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। दो DSP द्वारा इस मामले की जाँच की जाएगी और जो भी इस मामले में दोषी पाया जायेगा , उसको बक्शा नहीं जायेगा। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *