Saturday , 25 July 2026

जेजेपी नेता द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह की तुलना गुरमीत राम रहीम से करने पर सिख समुदाय में रोष

रतिया, 23 अप्रैल 2019 : जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह द्वारा सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज की तुलना जेल में सजा काट रहे डेरा चीफ गुरमीत राम रहीम से किए जाने पर सिखों समुदाय में नाराजगी है।। इसी के चलते रतिया में प्रधान रणजीत सिंह भानीखेड़ा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें निशान सिंह द्वारा दिए गए भड़काऊ ब्यान पर निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए रणजीत सिंह भानीखेडा ने निशान सिह के ब्यान पर नाराजगी जताई और कहा कि निशान सिंह ने सिखों के जख्मों पर नमक छिड़का है। उन्होंने कहा कि निशान सिंह के इस ब्यान से सिखों की धर्मिक भावनाएं आहात हुई हैं, जिसकों लेकर सिख संगत में बहुत रोष है।
उन्होंने प्रशासन से निशान सिंह के विरुद्ध सिखों की भावनाओं को भड़काने हेतु दिए गए ब्यान को लेकर एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है। जिसकी एक कॉपी सिटी पुलिस स्टेशन और एक कॉपी जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला को दी गई जिसमें निशान सिंह को प्रदेशाध्यक्ष के पद से  हटाने की मांग की गई हैं।
इतना ही नहीं जेजेपी द्वारा निशान सिंह के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उन्होंने आगे की रणनीति तय कर पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी।  प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *